क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही 556 क्विंटल धान की जप्ती की गई.

अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही
556 क्विंटल धान की जप्ती की गई
उत्तर बस्तर कांकेर,  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज एस डी एम पखांजूर श्री ए.एस. पैकरा द्वारा पी वी 92 धर्मपुर थाना छोटे बेठिया अंतर्गत श्री दीपचंद बैरागी को 901 बोरी (360 क्विंटल) और श्री अरुण शील को 491 बोरी (196 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जप्ती की कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक श्री रामेश्वर देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक श्री गिरीश चंद्र कुर्रे, कृषि विभाग के अधिकारी श्री मनोज सरकार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button