
अंतागढ़ विधानसभा के आमाबेड़ा में आम आदमी पार्टी ने निकाली बदलाव यात्रा…..

आमाबेड़ा में आज आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा की जिसमें क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता,स्थानीय ग्रामीण रैली में उपस्थित थे।
रैली आमाबेड़ा रेस्ट हॉउस प्रांगण से निकाल कर बाजार चौक पहुंची,बाजार चौक में जनसभा पश्चात् तहसील कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तत्काल समाधान की मांग पत्र भी सौपा गया।
साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब जैसे शानदार काम के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को झाड़ू छाप को अरविन्द केजरीवाल को मौका देने कि बात कही। वही आम आदमी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रत्याशी संतराम सलाम ने गोंडी भाषा में सम्बोधित करना शुरू किया तो लोग सुनने उमड़ पड़े। दिल्ली और पंजाब में स्कूल,अस्पताल मुलभुत सुविधाएं आम आदमी के लिए काम किये हैं वो सारा काम को गोंडी भाषा में बताया और इस बार झाड़ू छाप कि काम को गाँव गाँव में पहुंचाने को कहा। आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी,किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान,आमाबेड़ा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सगदू सलाम ने भी सम्बोधित कर सिर्फ एक बार एक मौका आम आदमी पार्टी को देने का अपील किये।



