हायर सेकेंडरी स्कूल कोयलीबेड़ा के एनएसएस टीम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत तुरसानी में चला।

हायर सेकेंडरी स्कूल कोयलीबेड़ा के एनएसएस टीम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत तुरसानी में चला।

कोयलीबेड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” के तर्ज पर ग्राम तुरसानी में स्वच्छता का अलख स्वंय सेवकों ने जगाया शिविर के माध्यम से स्वयं सेवकों ने सात दिवसों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्राम में जनजागृति लाने का प्रयास किया सात दिवसीय शिविर में प्रमुख गतिविधियां रही जो प्रभातफेरी के माध्यम से लोगो को जगाने का काम किया साफ-सफाई के तहत् नलों में सोखता गढ्ढा, स्कूल मैदान की सफाई, सड़को की मरम्मत, और विभिन्न प्रकार के कार्य किये ताकि ग्रामीणों को स्वयंसेवक की भूमिका का ज्ञान हो व योगदान की जानकारी मिल सके। रोजाना रात्रि में प्रेरणा दायक कार्यक्रम भी दिखाये गए जिसमे नशा मुक्ति के संबंध में, बाल विवाह, स्वच्छता के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गयी । शिविर संचालक कार्यक्रम अधिकारी बसंत लाल पदमाकर ने बताया की सात दिवसीय शिविर में कुल 62 स्वयं सेवक शामिल रहे जिसमें छात्र-22 व छात्रा 40 रहीं, जो कि इस सात दिवसीय शिविर में सिर्फ स्वयं सेवको का ही शारीरिक, बौध्दिक, मानसिक विकास नही होता बल्कि इसमें गांव वालो को भी बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिलता है। हर वर्ष आसपास के पंचायतों में कोयलीबेड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस दल द्वारा सात दिवसीय शिविर लगाया जाता है व ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। तुरसानी में आयोजित शिविर के दौरान एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी.एल. पटेल शहीद महेन्द्र कर्मा विश्व. वि. जगदलपुर व जिला संगठक भागीरथी नायक जिला कांकेर का आगमन हुआ जो पटेल सर द्वारा स्वयं सवेकों को एन.एस.एस. के बारे में बहुत ही प्रेरणा दायक बाते बतायी गई।
मुख्य अतिथि लकेश्वर ध्रुव ने शिविर की सफलता पर एनएसएस के छात्र छात्राओं और पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि सात दिवसीय इस शिविर से ग्रामीणों को बहुत सी नई नई जानकारीयां मिली साथ ही श्रम दान से लेकर एकता में बल को जानने का जो अवसर मिला बहुत ही अच्छा लगा आगे भी इस प्रकार के शिविर लगते रहने से ग्रामीणों को सीखने का अवसर मिलेगा।
समापन समारोह में उपस्थित
मुख्य अतिथि रहे लकेश्वर ध्रुव जनपद सदस्य, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पाण्डेराम सलाम सरपंच तुरसानी, रत्तीराम दुग्गा, गणेश राम गढ़िया प्राचार्य, आर. आर. हिडको प्राधानाध्यापक, सुरेन्द्र कुमार जैन, संजय कुमार कुंजाम, दुरसाय पोटाई सचिव, दलसिंह आचला, राकेश महंत, भरत सिन्हा, अपूर्व विश्वकर्मा, परमानंद कश्यप, कुलदीप सिन्हा, देवकुमार मण्डावी, देवेन्द्र कुमार गौर साथ ही ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे

