गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

गुड़ाबेड़ा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन।

बच्चों का तिलक-वंदन, गणवेश वितरण व पौधरोपण कर मनाया गया प्रवेशोत्सव। शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का मिला संगम।

गुड़ाबेड़ा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन।

बच्चों का तिलक-वंदन, गणवेश वितरण व पौधरोपण कर मनाया गया प्रवेशोत्सव।
शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का मिला संगम।

कोयलीबेड़ा। संकुल केंद्र बढ़पारा-01 के तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुड़ाबेड़ा में दिनांक 22 जुलाई को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सविता ध्रुव, जनपद सदस्य पानीडोबीर रहीं, तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत गुड़ाबेड़ा के सरपंच दीपक आचला ने की।

माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से आरंभ

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक कर स्वागत किया गया, मिठाई खिलाई गई तथा गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

बच्चों को दी गई शिक्षा और खेलों की प्रेरणा

मुख्य अतिथि सविता ध्रुव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बच्चों को नियमित विद्यालय आने, अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने एवं खेलों में भी भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए पालकों से भी बच्चों की शिक्षा में सहभागिता की अपील की।

सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक टांडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें निशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति आदि प्रमुख हैं।

सरपंच ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन-

कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक आचला (सरपंच) ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय संबंधी किसी भी समस्या का समाधान ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई कर पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुआ पौधरोपण-

समारोह के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी ने हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन-

कार्यक्रम का संचालन लिनेश दुग्गा एवं रामकुमार टंडन द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। संकुल समन्वयक गणेश आचले ने समापन में सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपस्थित गणमान्यजन-

समारोह में प्रधानाध्यापक मनोज नेताम, राजेश दर्रो, दशरू उसेंडी, सांतनु नेताम, सालिक साहू, नितेश मंडावी, सत्या उसेंडी, प्रिया ठाकुर सहित कई शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, अभिभावकों में विश्वास और पूरे ग्राम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button