छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 06 एवं 08 सितम्बर को।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु
काउंसिलिंग 06 एवं 08 सितम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर :-जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 06 एवं 08 सितम्बर को काउंसिलिंग का आयोजन प्रातः 11 से 04 बजे तक पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के खेल मैदान में किया जायेगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शासन द्वारा जारी प्रवेश नीति के अनुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए काउंसिलिंग हेतु सूची तैयार की गई है, जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट  www.kanker.gov.in    पर अपलोड किया गया है, इसके अलावा सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि  काउंसलिंग के समय विद्यार्थी को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र तथा वे विद्यार्थी जिनके माता पिता वामपंथी उग्रवाद, विद्रोह, कोविड से मृत्यु हुआ हो उनका प्रमाण पत्र, विधवाओं के बच्चों के लिए पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग माता-पिता के बच्चों के लिए माता-पिता का दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र और जिस विकासखण्ड में विद्यालय स्थित है, उस विकासखण्ड के शासकीय अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, सीईएस, एकलव्य विद्यालयों के स्टाफ के बच्चों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र जो निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button