चिरायु अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण 06 सितम्बर को
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर में
उत्तर बस्तर कांकेर :- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार 06 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर तथा रायपुर के बालाजी चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अपने विकासखण्ड के सभी चिन्हांकित बच्चों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देशित किया है।



