छत्तीसगढ़राजनीति

स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त करने के विरोध में पखांजूर भाजपा एवं युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त करने के विरोध में भाजपा एवं युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

पखांजूर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजयूमो मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार के नेतृत्व में आज पखांजुर पुराना बाजार चौराह में भाजपा एवं भाजयूमो के युवाओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। हड़ताली स्वस्थ्य कर्मियो पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए मुख्यमंत्री के आदेश से जिला कलेक्टरों ने स्वास्थ्य कर्मियो को बर्खास्त के विरोध में आज भाजयूमो ने सड़को पर उतर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजयूमो मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियो पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। हड़ताल कर मांग करने हमारे देश मे संवैधानिक अधिकार है जिसके तहत स्वस्थ्य कर्मियो ने अपनी मांग मनाने हड़ताल पर है मगर प्रदेश की तानाशाही व भ्रष्ट सरकार उनके मांग मानने के बदले उनके आवाज दवाने बर्खास्तगी आदेश निकल कर उन स्वस्थ्य सेवको को डराने की कोशिश किया है। मीडिया के माध्यम से सभी स्वास्थ्य कर्मियो को आस्वस्थ कराता हु मुख्यमंत्री की इस तानाशाही आदेश से डरने की आवश्यकता नही है। विधानसभा चुनाव नजदीक है काँग्रेस को उनके किये का जवाब देते हुए भाजपा को चुने। भाजपा सरकार में आते ही बर्खस्त कर्मियो को बहाल करने भाजपा का प्रथम कार्य होगी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार, भाजपा महामंत्री राजेश नायर, भाजयूमो महामंत्री मिथुन गाइन, सुकान्त बिस्वास, उपाध्यक्ष लालटू कुंडू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार, कार्तिक बिस्वास, भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल बिस्वास, प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ चुरेन, देव सरकार, विजय कर, प्रशांत मंडल, मन्नू बेसरा, कालू मंडल, मना कुंडू, गोविंद देवनाथ, अमित दास, सुब्रत सरकार सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button