छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेशव्यापारहेल्थ

नरहरपुर में हुई किसानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की टीम द्वारा की जायेगी संयुक्त निरीक्षण।

नरहरपुर में हुई किसानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक
राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की
टीम द्वारा की जायेगी संयुक्त निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर – अल्पवर्षा के कारण फसल क्षति एवं सूखे की संभावना पर जनपद पंचायत नरहरपुर के सभागार में आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर मनीष साहू  द्वारा ग्रामवार फसल क्षति एवं सूखे की स्थिति वाले ग्रामों की सूची तैयार कर सूखा सर्वे का कार्य राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की टीम द्वारा संयुक्त रूप से करने तथा एक सप्ताह के भीतर अवगत कराने कहा गया। कृषि विभाग के उप संचालक नरेंद्र कुमार नागेश ने धान खरीदी में किसानों के नॉमिनी फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए इस वर्ष कृषकों को नॉमिनी फॉर्म भरना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्राम स्तर पर इस सम्बंध में कोटवार एवं किसान मित्रों के माध्यम से मुनादी करवा कर कृषकों के माध्यम से नॉमिनी फॉर्म लैम्पस में जमा करवाना सुनिश्चित करें। बीज की माँग तथा कोदो कुटकी रागी एवं मक्का फसल की सूची तैयार कर गिरदावरी के लिए कृषक सूची पटवारी को देने पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। क्षेत्र में लो-वोल्टेज और विद्युत की समस्या से विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किंडो को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने ग्राम ढोढरापहर में अल्प वर्षा से फसल क्षति का निरीक्षण भी किया।
बैठक सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कुमार कोमरा, तहसीलदार नरहरपुर सुधीर खलखो, जनपद सीईओ नरहरपुर पी. के. गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर दिनेश कुमार कुंजाम, कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर श्री एल. एन. नेताम, कृषि स्थायी समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा किसान भाई उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button