विद्यार्थी के आवश्यकता के आधार पर मिलेगी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, फॉर्म एवं जानकारी हेतु सहायक आयुक्त कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क.
उत्तर बस्तर कांकेर :- छत्तीसगढ़ राज्य के निम्न आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थी जो व्यावसायिक षैक्षणिक संस्थाओं जैसे-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भारतीय प्रबंध संस्थान, भारतीय विधि संस्थान जैसे संस्थानों में प्रवेष परीक्षा के माध्यम से चयन उपरांत इन संस्थानों में प्रवेष के समय विद्यार्थी के आवष्यकता के आधार पर छात्रवृत्ति की राषि प्रदान की जायेगी। उपरोक्त योजना का लाभ लेने के लिए संस्थान में प्रवेश की सूचना प्राप्त होते ही विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अभिलेख संलग्न कर 15 दिवस के भीतर आयुक्त, संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंद्रावती भवन रायपुर को प्रस्तुत करना होगा। उक्त छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म एवं विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर में संपर्क किया जा सकता है।



