
सावन महीने के अंतिम सोमवार को आमाबेड़ा शिव मंदिर में भक्तों का जुटा भिड़, चुनावी समय को देखते दावेदारों ने भी बढ़ चढ़ कर किए सहयोग ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को आमाबेड़ा के शिव मंदिर में भक्तों का दिन भर भिड़ लगा रहा, प्रतिवर्ष क्षेत्र के कांवड़ यात्री समुहों के रूप में ऋंगी ऋषि दुधावा से जल लेकर पैदल आमाबेड़ा वापसी करते हैं एव सावन के अंतिम सोमवार को अपने अपने कांवड़ों से जल लाते सबसे पहले रास्ते में पड़ने वाले ग्राम बड़े खौली में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं उसके पश्चात आमाबेड़ा पहुंच कर आमाबेड़ा में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करते हैं इस अवसर पर मंदिरों में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का भिड़ उमड़ पड़ता है, प्रतिवर्ष क्षेत्र से कांवड़ियों का संख्या भी बढता रहा है पिछले वर्ष जहां दो सौ के लग भग कांवड़ियों ने भगवान शिव जी को जल ला कर जलाभिषेक किए वहीं इस वर्ष कांवड़ियों का संख्या ढाई सौ से ऊपर रहा। इस पुरे आयोजन में आमाबेड़ा नव दुर्गा उत्सव समिति का एवं क्षेत्र के बुजुर्ग एवं युवाओं का विशेष योगदान रहता है।
चुनावी वर्ष होने के चलते विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले एवं दावेदारी करने वाले प्रतिनिधियों ने भी इस वर्ष कांवड़ियों को अपना सहयोग प्रदान किए सर्व प्रथम पुर्व विधायक श्री भोजराज नाग जी ने इस वर्ष नगद पांच हजार रुपए एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ श्री राधे लाल नाग जी ने नगद तीन हजार रुपए एवं फलों के रूप में प्रसाद भेंट हमेशा के तरह जो वे सर्पित भाव से करते हैं कांवड़ियों को सहयोग प्रदान किए तो वहीं पर मंतुराम पवार समर्थक दल ने भी मिले अवसर को भुनाने के चलते पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय ध्रुव जी के नेतृत्व में रास्ते में कांवड़ियों के लिए जल पान एवं प्रसाद वितरण भी किए। इस वर्ष विशेष सहयोग ग्राम पंचायत आमाबेड़ा के द्वारा नगद दो हजार रुपए एवं वाहन व्यवस्था किया गया तो वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी आमाबेड़ा बिरेंद्र यादव के द्वारा गंतव्य दिवस पर स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था। पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के पटेल शशी राना ग्राम पंचायत आमाबेड़ा के सरपंच लोकेश बधेल, अनिल ठाकुर,पवन ठाकुर, देवेन्द्र पटेल,शंतु बघेल आदि युवाओं का योगदान रहा।



