क्राइमछत्तीसगढ़देश

दुर्गूकोंदल के पास सड़क हादसे में 2 की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने किया घण्टो चक्काजाम।

दुर्गूकोंदल के पास सड़क हादसे में 2 की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने किया घण्टो चक्काजाम।

कांकेर।  दुर्गकोंदल में  एक सड़क हादसे में लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से दो बाइक सवार टकरा गए। बताया जा रहा है रिवर्स करते समय बाईक पर ट्रक चढ़ गई और बाईक सवार दोनों युवक ट्रक के पहिए में फंस गए और दबने से मौके पर दोनो की मौत हो गई।

गुस्साये लोगों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

हादसे के बाद बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। जानकारी मिलते ही एसडीओपी प्रशांत पैकरा, तहसीलदार कृष्णा पाटले घटना स्थल पहुंचे लगभग 6 घंटे बाद लिखित आश्वासन में चक्काजाम समाप्त किया।
शासन के नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजन को 25-25हजार रूपये सहायता राशि प्रदान किया। इस दौरान एसडीओपी पैकरा और तहसीलदार पाटले ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ है, जो भी सहायता होगी शासन द्वारा दिलाई जायेगी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। मृतक पारकदास मानिकपुरी एव मनोज टेकाम की शव की पीएम पंचनामा कर परिजनों को सौंप दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button