गैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनविदेश

युवाओं ने कहा-’’नाम जुड़वाना भूल न जाना’’ निःशक्त एवं वृद्धजनों ने भी चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

युवाओं ने कहा-’’नाम जुड़वाना भूल न जाना’’
निःशक्त एवं वृद्धजनों ने भी चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर  :-विधानसभा निर्वाचन-2023 में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिष्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मृत एवं स्थायी रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने और मतदाता सूची में त्रुटि होने पर उसे संषोधित करवाने के लिए आम लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्षन में जिले में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की जा रही है। तहसील मुख्यालय पखांजूर में जिला रोजगार कार्यालय कांकेर के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए पंजीयन षिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें पहुंचे युवाओं से एसडीएम पखांजूर के.एस. पैकरा द्वारा मतदाता सूची मे ंनाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं ने जागरूकता अभियान में भाग लेते हुए पात्र सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ’’नाम जुड़वाना भूल न जाना’’। उनके द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर का प्रदर्षन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button