आला अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशानिर्देश,

उत्तर बस्तर कांकेर :-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसारअपर कलेक्टर कांकेर एस. अहिरवार एवं अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके सहित जिले के सभी आला अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के द्वारा आज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त आवेदन फॉर्म 06, विलोपन के लिए प्राप्त आवेदन फॉर्म 07 एवं संषोधन से संबंधित फॅार्म 08 का आम नागरिकों एवं बीएलओ के समक्ष जांच किया गया, साथ ही मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताआें का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मृत एवं स्थायी रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने और त्रुटि होने पर उसे संषोधित करवाने के लिए भी समझाईष दिया। अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार ने चारामा तहसील अंतर्गत मतदान केन्द्र गितपहर में बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों फॉर्म 06, 07, 08 की जांच ग्रामीणों के समक्ष किया एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील किया। गितपहर में फॉर्म 06 के 118 आवेदन, फॉर्म 07 के 87 आवेदन एवं फॉर्म 08 के 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका ऑनलाईन एन्ट्री करना सुनिष्चित करने के लिए बीएलओ को निर्देषित किया गया। उनके द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाना न भूलने की अपील भी ग्रामीणों से की गई। अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके द्वारा मतदान केन्द्र छोटेकापसी एवं हरनगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। छोटेकापसी में फॉर्म 06 के 43 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 18 आवेदन नये मतदाताओं तथा 25 आवेदन महिला मतदाताओं के थे। हरनगढ़ मतदान केन्द्र में फॉर्म 06 के 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 52 पुरूष तथा 50 महिला मतदाता हैं। श्री उईके द्वारा कालीनगर मतदान केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया गया तथा पात्र सभी मतदाताओं का मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
एसडीएम कांकेर मनीष साहू द्वारा 06 मतदान केन्द्र तथा एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन द्वारा मतदान केन्द्र घोटिया एवं चिचगांव का निरीक्षण किया गया। चिचगांव मतदान केन्द्र में फॉर्म 06 के 52 आवेदन, फॉर्म 07 के 37 और फॉर्म 08 के 08 आवेदन तथा मतदान केन्द्र घोटिया में अब तक फॉर्म 06 के 38 आवेदन, फॉर्म 07 के 31 आवेदन और फॉर्म 08 के 05 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से फॉर्म 06 के 05 आवेदन, फॉर्म 07 के 19 आवेदन और फॉर्म 08 के 05 आवेदन को ऑनलाईन किया जा चुका है, शेष सभी आवेदनों को ऑनलाईन करने के लिए निर्देषित किया गया। एसडीएम चारामा राकेश गोलछा द्वारा मतदान केन्द्र भिरौद एवं टिकरापारा का निरीक्षण किया गया, भिरौद में अब तक फॉर्म 06 के 23 आवेदन, फॉर्म 07 के 73 आवेदन और फॉर्म 08 के 09 आवेदन प्राप्त हुए हैं, सभी आवेदनों को ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया।



