छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

स्वीप सहेली कार्यक्रम अंतर्गत पखांजूर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम। मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

स्वीप सहेली कार्यक्रम अंतर्गत पखांजूर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

उत्तर बस्तर कांकेर  :-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रियंका शुक्ला के निर्देषानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल के मार्गदर्षन में आज जिले के पखांजूर क्षेत्र मेंं स्वीप सहेली कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें तीन हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। बिहान योजना से जुडे़ हुये महिलाओं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने स्वीप सहेली कार्यक्रम अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा शत-प्रतिषत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शासकीय वीर गैंद सिंह महाविद्यालय की छात्राओं ने  नुक्कड् नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें निष्पक्ष तथा प्रलोभन रहित मतदान करने का संदेष था। अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री बी.एस.उईके ने संकल्प पत्र का वाचन कराया। मतदाता जागरूकता हेतु भाषण प्रतियोगिता, एकल गीत, सामूहिक गीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को अपर कलेक्टर श्री उईके ने पुरस्कृत कर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरा करने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म 06, विलोपन हेतु फॉर्म 07 एवं संषोधन के लिए फॉर्म 08 प्राप्त किये जा रहे हैं। सभी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए बीएलओ के पास आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम के.एस. पैकरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेन्द्र जयसवाल, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डी.पी.एम. सुश्री ममता प्रसाद, बी.पी.एम सुश्री कविता नाग तथा कृषि विस्तार अधिकारी एस.सी.वैद्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button