छत्तीसगढ़राजनीति

कोयलीबेड़ा पहुंचकर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती कांति नाग ने की कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए किया दावेदारी।

अन्तागढ़ विधानसभा के लिए अब तक 7 दावेदारों ने किया है टिकट के लिए दावा, और भी कुछ लोग कर सकते हैं दावा।

कोयलीबेड़ा पहुंचकर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती कांति नाग ने की कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए किया आवेदन

प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं योजना आयोग की सदस्य श्रीमती कांति देवी नाग विकासखंड मुख्यालय कोयलीबेड़ा पहुंचकर कोयलीबेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण यादव के समक्ष समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपनी एवं माननीय विधायक अनूप नाग जी का कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपना दावेदारी आवेदन प्रस्तुत किए उनके साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल भी उपस्थित रहे इसके पश्चात उन्होंने राजीव गांधी जयंती पर शामिल होकर राजीव गांधी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर स्वर्गीय राजीव गांधी की देश के प्रति योगदान को बताया इसके पश्चात उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप कोयलीबेड़ा तहसील का वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम शुभारंभ से लेकर अंतिम सीएम साहब के उद्बोधन तक कार्यक्रम में शामिल रहे
कार्यक्रम में पीसीसी के सदस्य रतिराम दुगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण यादव जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल अंतागढ़ से वीरेंद्र नाग सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सहदेव उसेंडी सरपंच बसंत ध्रुव सरपंच पीलू राम उसेंडी सरपंच पांडे राम सलाम जनपद सदस्य रीना बघेल सरपंच संघ के अध्यक्ष सुखी राम उसेंडी प्रेमलाल उंदरे श्रवण नेताम मुनीर अहमद फरीदी सुरेश सिंह बघेल राजीव गांधी युवा क्लब के अध्यक्ष मनोज दर्रो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button