लावारिश शव का एसडीएम , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी अंतागढ़ एवं नगर पंचायत कर्मी अंतागढ़ के सहयोग से किया गया कफन दफ़न.

*अंतागढ़* लावारिश शव का *SDM* , *SDOP* , *TI* अंतागढ़ एवं *नगर* *पंचायत* कर्मी अंतागढ़ द्वारा किया गया कफन दफ़न.
..
अंतागढ़ 15/08/2023 को एक विक्षिप्त व्यक्ति की तबियत ख़राब होने से CHC हॉस्पिटल अंतागढ़ मे भर्ती कराया गया था,जिसका नाम पूछने पर अपना नाम सैमोल पिता केताश उम्र करीबन 60 पता नामालूम थाना नामालूम जिला मालदा राज्य पश्चिम बंगाल जिसकी उक्त दिनांक को ही रात्री मे मृत्यु हो गई, जिसे CHC हॉस्पिटल अंतागढ़ के डीप फ्रिजर मे तीन दिनों तक वरिसानो के तलाश मे रखवाया गया था! इस सम्बन्ध मे जिला मालदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर 9733022002 मे मृतक का पता फोटो एवं चर्चा कर जानकारी ली गई, एवं व्हाट्सप्प ग्रुपो मे इस सम्बन्ध मे जानकारी चाहने पता एवं फोटो भेजी गई,जिसके सम्बन्ध मे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई इस सम्बन्ध मे थाना अंतागढ़ मे मर्ग क्रमांक 24/2023 धारा 174 जा. फौ. कायम कर डाक्टर साहब से मृतक का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों के तलाश मे डीएनए हेतु आवश्यक वस्तु जप्त की गई, एवं मृतक के लावारिस शव का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंतागढ़ श्री विश्वास कुमार, एवं अनु. अधि. पुलिस अंतागढ़ श्री अमर सिदार तथा टी आई अंतागढ़ रोशन कौशिक अन्य पुलिस बल नगर पंचायत के चार कर्मी द्वारा मृत लावारिश शव का कफन दफ़न किया गया हैँ…



