छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा मेगा प्लानटेशन ड्राईव के तहत शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में वृक्षारोपण किया गया।

45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा मेगा प्लानटेशन ड्राईव के तहत शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में वृक्षारोपण किया गया

नारायणपुर, 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा मेगा प्लानटेशन ड्राइव के तहत शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गराजी में 18 अगस्त को श्री शैलेश कुमार जोशी (सेनानी), विद्यालय के प्राचार्य श्री रामलाल देवांगन द्वारा विभिन्न प्रकार के 550 फलदार व लंबी आयु के छायादार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर के विद्यार्थियों तथा सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 25 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। श्री शैलेश कुमार जोशी (सेनानी) द्वारा विद्यार्थियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित किया, साथ ही विद्यार्थियों को उनके द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित स्टॉफ तथा विद्यार्थियों द्वारा 45वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button