छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक अब तक 27 हजार 304 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अब तक प्राप्त आवेदनों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जिले में अब तक 27 हजार 304 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 21 हजार 400 आवेदनों का ऑनलाईन एन्ट्री किया जा चुका है। उन्हांने बताया कि फॉर्म 06 के 14,714, फॉर्म 07 के 6668 और फॉर्म 08 के 5922 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में निवासरत 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उन्हें अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें तथा मृत्यु होने के प्रकरण में विलोपन के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किया जावे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 19 एवं 20 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसमें बीएलओ द्वारा फॉर्म प्राप्त किये जायेंगे। दावा-आपत्ति का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जायेगा एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को होगी। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि अमोल बेदरकर, आम आदमी पार्टी से रविन्द्र शोरी, बिरेन्द्र ठाकुर एवं अर्जुन ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कांकेर एसडीएम मनीष साहू, निर्वाचन कार्यालय के सुपरवाईजर एन.आर. कचलाम, प्रोग्रामर डोमेन्द्र ठाकुर एवं ईव्हीएम मशीन के सहायक नोडल राकेश वर्मा सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button