गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशदेशलाइफस्टाइलशिक्षा

कोयलीबेड़ा में निकली भव्य झंडा रैली, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल.

कोयलीबेड़ा में निकली भव्य झंडा रैली, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

कोयलीबेड़ा, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा मुख्यालय में भव्य झंडा रैली का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री उदय प्रकाश नाग के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

रैली में जमुना महिला क्लस्टर संगठन बिहान समूह की दीदियों के साथ शिक्षकगण, छात्रावास अधीक्षक, 18 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक, जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह और उमंग से रैली में सहभागिता की।

झंडा रैली के दौरान स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सीईओ श्री उदय प्रकाश नाग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा स्वतंत्रता दिवस की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button