कोयलीबेड़ा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर साफ-सफाई व सेवा कार्य.
कोयलीबेड़ा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर साफ-सफाई व सेवा कार्य


कोयलीबेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आगाज कोयलीबेड़ा मंडल में धूमधाम से किया गया। पखवाड़े के पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेड़ा एवं अटल चौक में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़ू लगाकर गंदगी हटाई गई और आस-पास की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मरीजों को बिस्किट वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने की अपील की और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष लच्छू राम गावड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक कई गतिविधियां आयोजित होंगी। घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाएगा, प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा और आमजन को स्वच्छता के महत्व से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। यह पखवाड़ा हमें याद दिलाता है कि स्वच्छता सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता – लच्छू राम गावड़े, पूसऊराम पटेल, जागेश्वर पुजारी, रिंकू सहारे, नारद कौशल, आशीष साहू, दुलसा पटेल, सेवक पटेल, कुंवर सिंह, विशाल पटेल, अशोक उसेंडी, विष्णु पटेल, विक्रम सलाम, मुकेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

