छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

सुशासन तिहार 2025 : जिले के सुदूरक्षेत्र के ग्राम पानीडोबीर में समाधान शिविर का आयोजन।

*सुशासन तिहार 2025 : जिले के सुदूरक्षेत्र के ग्राम पानीडोबीर में समाधान शिविर का आयोजन *
*शिविर में कुल 1217 आवेदनों का हुआ निराकरण*
कांकेर, 09 मई 2025 / सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम नागरिकों के समस्याओं और मांगों के समयबद्ध निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के दूरस्थ विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के नियद नेल्लानार गांव पानीडोबीर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण जनों से सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी दी गई और नये आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 1217 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शतप्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव पानीडोबीर में शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में सुशासन तिहार में विभिन्न मांग एवं शिकायत को लेकर प्राप्त 1217 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 1215 मांग और 02 शिकायत शामिल हैं, जिसमें सभी आवेदन निराकृत किए गए। इसमें सर्वाधिक आवेदन 244 कृषि विभाग को, 203 वन विभाग को, रोजगार गारंटी योजना के 162 और प्रधानमंत्री आवास योजना के 122 आवेदन सहित अन्य विभागों के आवेदन शामिल है। इन आवेदनों का निराकरण करते हुए 38 हितग्राहियों को राशन कार्ड 12 हितग्राहियों को मक्का बीज किट, 02 को मनरेगा जॉब कार्ड तथा 07 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र और जय बूढ़ादेव समूह को 15 हजार का रिवाल्विंग फंड वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को मिली त्वरित सहायता
नियद नेल्लानर गांव पानीडोबीर में आयोजित समाधान शिविर में दिव्यांग दिनेश अचला को त्वरित सहायता मिली। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम चिलपरस निवासी दिनेश आचला को व्हीलचेयर, गयाराम और सुनारू को छड़ी सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपनी दिनचर्या एवं आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा 20 हितग्राहियों को सिलाई का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया, जिसमें 19 महिलाएं और 01 पुरूष शामिल है। श्रम विभाग द्वारा प्राप्त 02 आवेदनों का निराकरण करते हुए ग्राम आलपरस निवासी श्री रामू कडियम और श्री करन कडियम को मिस्त्री सामग्री प्रदाय किया गया। इस अवसर पर डीएफओ श्री हेमचंद पहारे, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती मंडावी, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सरकार, एसडीएम पखांजूर श्री ए.एस. पैकरा, अंतागढ़ एसडीएम श्री राहुल रजक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button