छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

नगर निकायों में निर्वाचन हेतु आरक्षण के लिए सहायक अधिकारी नियुक्त।

*नगर निकायों में निर्वाचन हेतु आरक्षण के लिए सहायक अधिकारी नियुक्त*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश*
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 दिसंबर 2024/ नगरीय निकायों में आम निर्वाचन हेतु नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये पदों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत् पदों का आरक्षण की कार्यवाही करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने अधिकारियों को सहायक के रूप में नियुक्त किया है। इसके लिए उन्होंने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार गुरुवार 19 दिसंबर को दोहपर 02 बजे अधिकारीगण आरक्षण स्थल कार्यालय जिला पंचायत के समा कक्ष में उपस्थित होकर विहित पदाधिकारी आरक्षण की कार्यवाही में सहयोग करेंगे।
नगर पालिका परिषद् कॉकेर के लिए अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कांकेर श्री अशोक कुमार मारबल के सहायक अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सोहेल कुमार को, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुश्री आस्था राजपूत के सहायक अधिकारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री हेमंत कुमार नेताम, नगर पंचायत अंतागढ़ के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा) अंतागढ़ श्री राहुल रजक के सहायक अधिकारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अंतागढ़ श्री एच आर गोंदे, नगर पंचायत चारामा के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा) नरेंद्र कुमार बंजारे के सहायक अधिकारी के तौर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चारामा दिलेश्वर सर्वा और नगर पंचायत पखांजूर के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारियों (रा) पखांजूर अंजोर सिंह पैकरा के सहायक अधिकारी के रूप में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री सुनील जैन को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button