खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशमनोरंजनशिक्षाहेल्थ

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का कोड़ोसालेभाट में हुआ समापन।

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का कोड़ोसालेभाट में हुआ समापन।

कोयलीबेड़ा। कौड़ोसालेभाट में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। छः प्रायमरी स्कूल बालक आश्रम शाला, प्राथमिक कौड़ोसालेभाट, मनेगांव, जिरामतरई खास, सलिहा पारा, तालाब पारा। मिडिल जिरामतरई और कौड़ोसालेभाट के कुल प्राथमिक 185 और माध्यमिक के 135 कुल 320 छात्र छात्राओं के बीच दो दिनों तक चला संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खोखो, बॉलीबाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विधाओं में बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को अतिथियों के माध्यम से पुरस्कार वितरण किया गया।
अपने सम्बोधन में बसन्त ध्रुव ने कहा कि कोड़ोसालेभाट के ग्रामीण हमेशा से खेल आयोजन को लेकर सजग रहे हैं और बच्चों के खेल आयोजन को लेकर हमेशा तैयार रहे हैं आज एक बार पुनः संकुल स्तरीय खेल आयोजन की जब बात हुई तो ग्रामीणों ने एकसुर में हामी भरी और आज आयोजन को सफल बनाया है। पढ़ाई के साथ ही खेलकुद में भी भविष्य बनाया जा सकता है यह बात बच्चों को समझनी होगी और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी आज जो जिते उनको बधाई और जो हारे उनको सीख लेकर आगे आनेवाली प्रतियोगिताओं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, सरपंच बसन्त ध्रुव, सुखीराम उसेण्डी,राजेन्द्र सलाम, रीना बघेल, सहदेव उसेण्डी, बिसनाथ दर्रो,देवकुमार शील,अशोक टांडिया, रामप्रसाद ध्रुव,राजकुमारी मण्डावी व समस्त 18 पँचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button