खेलछत्तीसगढ़

बिलईकछार में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन। वॉलीबॉल और कबड्डी में महिला व पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी दिखा रहे अपनी प्रतिभा।

कल 18 की शाम रिंकी देवांगन रंग झरोखा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा समापन

बिलईकछार में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन। वॉलीबॉल और कबड्डी में महिला व पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी दिखा रहे अपनी प्रतिभा।

  • कल 18 की शाम रिंकी देवांगन रंग झरोखा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा समापन।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा ब्लॉक चारगांव पँचायत के बिलईकछार गाँव में महिला पुरुष कबड्डी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16-17 और 18 अक्तूबर तक किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चारगाँव के पास बिलईकछार में शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ की जानी मानी कलाकार और गायिका रिंकी देवांगन, रंग झरोखा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

जिसमें सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेडा, अंतागढ़ और पखांजूर के तीनों इकाई के अध्यक्ष सहदेव उसेंडी, संतराम सलाम, सियाराम पूड़ो, सरपंच संघ के अध्यक्ष सुखीराम उसेंडी के अलावा देवलाल दुग्गा, मुकेश नेताम, दिलीप बघेल, देवली नुरुटी, दामिनी रामटेके, बसंत ध्रुव, पीलूराम उसेंडी, लच्छूराम गावड़े समेत बड़ी संख्या में आसपास के सरपंच और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ग्रामीणों ने आसपास के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद उठाने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button