छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीहेल्थ

लक्ष्मी को मिली रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता, कलेक्टर के समक्ष दिया था आवेदन।.

लक्ष्मी को रेडक्रॉस ने आर्थिक सहायता जारी की.

कांकेर- लक्ष्मी पटेल पिता अशोक कुमार पटेल निवासी ग्राम कोटेला तहसील चारामा ने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के समक्ष प्रस्तुत किया था। आवेदिका ने आवेदन में लेख किया है कि वे गरीब परीवार से है एवं पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विकलांगता का इलाज करवाने में असमर्थ हूँ। आवेदिका द्वारा शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर से जारी मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें आवेदिका को स्थायी विकलांगता है। आवेदन के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर एवं अध्यक्ष ने संवेदनशीलता पूर्वक लक्ष्मी पटेल को पांच हजार रूपये आर्थिक सहायता जारी की। डॉ महेश सांडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रॉस के निर्देश पर लक्ष्मी पटेल को पांच हजार का चेक जिला संगठक पवन सेन एवं लेखपाल आर आर मरकाम जिला शाखा द्वारा उनके पिता अशोक कुमार पटेल को दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button