लक्ष्य निर्धारित कर अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित है – कु वेदिका निषाद ( जिले की टॉपर)

लक्ष्य निर्धारित कर अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित है – वेदिका निषाद ( जिले की टॉपर)
कोयलीबेड़ा। हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में कांकेर जिले की टॉपर कु वेदिका निषाद इन दिनों अपने रिश्तेदारों से मिलने कोयलीबेड़ा आयी हुई है। यूं तो उनका गृह ग्राम करमोत्ती (भानुप्रतापपुर) है पर उनके तीन दादा कोयलीबेड़ा में निवास करते हैं। ऐसे में वेदिका का कोयलीबेड़ा से भी खास रिश्ता रहा है। सामाजिक सम्मान के बाद कोयलीबेड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में भी वेदिका का सम्मान किया गया व उनकी परीक्षा को लेकर की गई तैयारीयों के सम्बंध में हायर सेकेंडरी के बच्चों को जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिला। कु वेदिका ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है, जरूरी नही की 10 – 12 घण्टे पढ़ाई की जाए स्कूलों में शिक्षक अपना शत प्रतिशत योगदान देते हैं हम बच्चों में ही कुछ डाउट होता है जिसे क्लियर करते जाएं व शुरुआती परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करते जाएं तो मनोबल बढ़ता है व आगे की तैयारी स्पष्ट होती जाती है। इस दौरान परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है आपके पढ़ाई के अनुरूप माहौल भी परिवार के लोग बनाते हैं। पढ़ाई के दौरान किसी भी विषय मे संसय हो तो शिक्षकों को जरूर बताएं व डाउट क्लियर अवश्य करें यही महत्वपूर्ण है।

प्रभारी प्राचार्य जीआर गढ़िया ने बताया कि हमने स्कूल में जिले की टॉपर को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया व बच्चों को एक प्रेरणा देने की कोशिश किया है कि अभावों के बीच भी अगर लगन के साथ मेहनत की जाय तो सफलता प्राप्त की जा सकती है।


इस दौरान जीआर गढ़िया,आरआर हिड़को,सुनील साहू,जागेश्वर पुजारी, नारद कौशल,पवन वड्डे,रामूराम निषाद, हरि निषाद आदि उपस्थित रहे।



