छत्तीसगढ़

किसानों को 8.62 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरित।

रायपुर : किसानों को 8.62 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरित

रायपुर,
खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 8 जुलाई 2024 की स्थिति में किसानों को 8 लाख 61 हजार 606 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जिसमें 4 लाख 10 हजार 199 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 5 हजार 397 मीट्रिक टन डीएपी, 98 हजार 329 मीट्रिक टन एनपीके, 39 हजार 40 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 8 हजार 662 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट शामिल है। किसानों को लक्ष्य के विरूद्ध अब तक कुल 63 फीसदी उर्वरकों का वितरण हो चुका है।
चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 12 लाख 79 हजार 915 मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है। सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में अभी भी 4 लाख 18 हजार 308 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक किसानों के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button