छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी की घटना का किया निरीक्षण।

रायपुर : खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी की घटना का किया निरीक्षण

रेनोवेशन कार्य तेजी से पूरा करने तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने केे दिए निर्देश
रायपुर,

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क़े पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. सनम जाँगड़े, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मंत्री द्वय ने पूरे भवन क़े बाहरी क्षेत्र का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए इसे तेजी से कार्य पूर्ण करने क़े निर्देश दिए। उन्होंने घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के दस्तावेज संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए जा रहे आवेदनों का भी अवलोकन किया तथा पीड़ितों को बीमा की राशि दिलाने क़े लिए आवश्यक पहल तेजी से करने कहा। इसके साथ ही घटना के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्या केे समाधान के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button