खेलछत्तीसगढ़मनोरंजनहेल्थ

पीएम श्री पोर्टा केबिन के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन 15 से 25 मई तक।

पीएम श्री पोर्टा केबिन के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन 15 से 25 मई तक

नारायणपुर, 15 मई 2024 / जिला नारायणपुर में वर्तमान सत्र 2024-25 हेतु पीएम श्री योजना अंतर्गत समर कैंप के आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विस्तृत कार्य योजना के परिप्रेक्ष्य में नारायणपुर और ओरछा के पीएम श्री पोर्टा केबिन के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव में शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक में श्री जीबीएस रेड्डी, एडीपीओ श्री एम के देहारी व विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओरछा श्री डीबी रावटे, बीआरसी श्री कोलियारा, सहायक विकास खंड अधिकारी नारायणपुर श्री उत्तम भौमिक उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि इस क्रम में 15 से 25 मई तक इस 10 दिवसीय समर कैंप में प्रतिदिन एक नई गतिविधि कराई जाए जाएगी। आउटडोर गेम एवं इंडोर गेम जिससे बच्चों का मानसिक रूप एकाग्र और व्यस्त रहे। ऐसे कई रचनात्मक कार्य जिसमें सीखने और सीखने सिखाने की प्रक्रिया सहज एवं सम बनी रहेगी। उनकी बुनियादी कौशल को बढ़ावा देना बच्चों के आत्मविश्वास व सर्व पक्षीय विकास को बढ़ाना आगे की कक्षाओं के लिए बच्चों का मार्गदर्शन करना बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना ग्रीष्मकालीन समर क्लास में गीत नृत्य प्राप्त साहित्य भाषा सीखने में अनेक गतिविधियों का विस्तृत श्रृंखला शामिल है। समर क्लासेस संचालन में प्राचार्य अधीक्षक और अनुदेशकों की अहम भूमिका होगी। समर कैंप में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, यतीन्द्र नाग और भूपेंद्र कोर्राम का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button