छत्तीसगढ़

सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मुलाकात कर बेहतर ढंग से दायित्व निभाने हेतु दी शुभकामनाएं।

*सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए*
*कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मुलाकात कर बेहतर ढंग से दायित्व निभाने हेतु दी शुभकामनाएं *
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 के लिए कल 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान सम्पन्न होगा। जिले के तीनों विधानसभा के सभी 727 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना हो चुके हैं। आज सुबह ग्राम नाथिया नवागांव के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतदान सामग्री वितरण केंद्र में कांकेर विधानसभा के 240 और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 266 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने मतदान दल के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और निर्वाचन हेतु सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों में सुव्यवस्थित रूप से शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रयास करें। इसके अलावा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतागढ़ एवं पखांजूर वितरण केंद्र से भी मतदान दलों को रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button