छत्तीसगढ़

स्वीप सहेली मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए कर रहीं प्रेरित।

स्वीप सहेली मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए कर रहीं प्रेरित
 लोकसभा आम निर्वाचन-2024

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर एवं दुगूकोंदल विकासखण्ड के गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्वसहायता समूह की महिलाएं ‘स्वीप सहेली’ के रूप में गांव-गांव में रैली एवं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। साथ ही ’चलो मतदान केन्द्र की ओर’ का नारा लगाते हुए सभी मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से वोट करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button