छत्तीसगढ़

चुनाव के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर कांकेर कलेक्टर से मिले “छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन” ने रखी अपनी मांग।

चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांकेर कलेक्टर से मिले “छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन” ने रखी अपनी मांग

कांकेर।चूनाव डयूटी करने वाले विभिन्न कर्मचारी की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर ने कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला सचिव संतोष जायसवाल प्रदेश संयोजक वाजिद खान प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आइच नें कहा गत् विधानसभा चुनाव में एसोसिएशन द्वारा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करने के संबंध में दिए गए सुझावों को नजरंदाज करने के कारण निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के संबंध में विकलांग एवं गंभीर बीमारी तथा लंबे समय से अस्वस्थ तथा 55 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने,मतदान अधिकारी कर्मचारियों के प्रथम एवं द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्व की भांति जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों तथा कोयलीबेड़ा विकासखंड के मामले में पखांजूर एवं कोयलीबेड़ा में आयोजित करने, मास्टर ट्रेनर को भी मानदेय राशि भुगतान करने, शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव कार्य में लगाए जाने तथा मतदान दल में लगे अधिकारी कर्मचारियों को समग्र वितरण केंद्र तक पहुंचाने एवं चुनाव सामग्री जमा होने के पश्चात वापस उनके मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था किए जाने को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह से विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर्स के खाते में राशि तत्काल अंतरित करने संबंधी जानकारी देते शेष समस्याओं के निराकरण हेतु एसोसिएशन को आश्वस्त किया। इस दौरान एसोसिएशन के विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर,बोधन साहू,सत्यनारायण नायक जिला पदाधिकारी निरंकार श्रीवास्तव,डां. कृष्णमूर्ति शर्मा पुरुषोत्तम सोनवंशी वि.ख.पदाधिकारी चिंतामणि यादव,नीलू रजक,मुकेश जैन,नितेश उपाध्याय,दिनेश नाग,चेतन बघेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button