कृषि विभाग द्वारा महिला संगठन को कृषि की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया.

कृषि विभाग द्वारा महिला संगठन को कृषि की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया

—————:ः
कांकेर। कृषि विभाग के आत्मा योजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा, विकास खंड चारामा के महिला संगठन भवन झिपटोला, चारभाटा में आयोजित कृषि सखी प्रशिक्षण में कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, फसल कीट प्रबंधन, बीजोपचार के विषयो में प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकार ने कृषि सखियों को पौधे के विकास के लिए कुल 17 पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अधिक पैदावार व लाभ लेने के लिए उर्वरको का संतुलित मात्रा में प्रयोग आवश्यक है। उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने के लिए मिट्टी का परीक्षण करवाना आवश्यक है। मिट्टी का नमूना लेने के बाद उसकी जांच के लिए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक या नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर में जमा करा सकते हैं। कृषि सखियों को अपने निकटतम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में नमूना ले जाकर जांच मुफ्त करवाने की सलाह दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकार राजकुमार सिंहा, कृषि विकास अधिकार राजा राम नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हिमांशु मांडवी, देवेन्द्र कुंजम, गोपाल कृष्ण अस्सिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर, गरिमा कश्यप मास्टर ट्रेनर प्रदान, रश्मि गावड़े मास्टर ट्रेनर बिहान, ऋतु पाण्डे (पीआरपी), अनिल सिन्हा (ए सी) मास्टर ट्रेनर, पल्लवी साहू, नीतू सोनवानी (लेखापाल) कृषि सखी उपस्थित हुए।



