छत्तीसगढ़

सी-सैम अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कोयलीबेड़ा में आयोजित।

महिला एवं बाल विकास विभाग कोयलीबेड़ा द्वारा परियोजना स्तरीय सीसैम प्रशिक्षण अभियान अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यकर्ता का प्रशिक्षण, 102 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को दिया गया।

सी-सैम अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कोयलीबेड़ा में आयोजित।
महिला एवं बाल विकास विभाग कोयलीबेड़ा द्वारा परियोजना स्तरीय सीसैम प्रशिक्षण अभियान अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यकर्ता का प्रशिक्षण, 102 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को दिया गया।

कोयलीबेड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग कोयलीबेड़ा द्वारा परियोजना स्तरीय सीसैम प्रशिक्षण अभियान अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन पर एक दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, 102 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं को दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, कुपोषण की पहचान करना, चिन्हित करना और उन्हें समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन के अंतर्गत देखभाल और पोषण से होने वाली कमियों को पालकों को बताकर उन्हें समझाइश देना है। जैसे असंतुलित अपर्याप्त, पौष्टिक भोजन न मिलने से बच्चों में बीमारियां, संक्रमण होने लगता है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में अंतर आने लगता है। इसमें भी जो बच्चे सीसैम के अंतर्गत अति गंभीर की श्रेणी में चयनित होंगे, उन्हें एनआरसी में 14 दिन भर्ती करना होगा। जहां पर पोषण प्रदर्शन के निर्देश अनुसार उन्हें पौष्टिक तत्वों से पूर्ण भोजन एवं दवाइयों का सेवन कराया जाएगा। सीसैम आधारित कार्यक्रम आंगनबाड़ी स्तर पर पांच दिवस के लिए होगा। जहां 6 माह से 5 वर्ष आयु के सभी शारीरिक माप वजन लंबाई ऊंचाई कर अति गंभीर कुपोषण की श्रेणी वाले बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी सीमा सिंह,दीपक गोजे जिला पोषण समन्वयक (यूनिसेफ) , पर्यवेक्षक निरुपमा राज, प्रभा मरकाम, राधिका मण्डावी, ,पोषण एवं पुनर्वास केंद्र के सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की चारो सेक्टरों कोयलीबेड़ा, कोड़ोसालेभाट की 102 के बैच के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं। कुल 98 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 02 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उक्त प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button