
कोयलीबेड़ा। पखांजुर पुराना बाजार चौक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय की गोली मारकर हत्या कर दि गयी। घायल अशीम रॉय को पखांजुर सिविल अस्पताल में लाया गया है जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है,डॉक्टर पीयूष डॉक्टर टोप्पो ने बताया कि सिर पर गोली मारा गया है जिससे अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई है,कितनी गोली लगी हैं उसका पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सतर्क हो गयी है और बड़े अधिकारियों के भी पहुंचने की खबर है। हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच चूके हैं। आपसी रंजिस या नक्सल घटना या अन्य कारणों की चर्चा नगर में।

