खेलछत्तीसगढ़

कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनी विजेता। सिकसोड़ को हराकर जीता पहला इनाम।

कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनी विजेता। सिकसोड़ को हराकर जीता पहला इनाम।

कोयलीबेड़ा। ग्राम पंचायत सिकसोड़ में नये वर्ष के उपलक्ष्य पर हर वर्ष आयोजित होने वाली टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जो 26 दिसंबर से शुरू हुई थी आज फाइनल मैच के साथ ही समापन हो गयी। पँचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता में आयोजक मण्डल ने तमाम क्रिकेट टीमो को इसके लिए आमंत्रित किया था। जिसमे 35 टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच सिकसोड़ व कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें कोयलीबेड़ा की टीम ने निर्धारित छह ओवर में मिले 41 रन के लक्ष्य को देवेन्द्र कर्ष के नाबाद 39 की बदौलत आसानी से प्राप्त कर लिया। देवेंद्र कर्ष ने इस मैच में 2 विकेट भी लिए थे उन्हें मैन आफ द मैच और मैन द सीरीज दोनों ही खिताब मिले। पूरे श्रृंखला के कुल 6 मैचों में देवेंद्र कर्ष ने 189 रन और 5 विकेट भी चटकाए। कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब को प्रथम पुरस्कार 18000 अठारह हजार रुपये व ट्राफी प्राप्त हुई,वही आयोजक मण्डल सिकसोड़ की टीम द्वितीय पुरस्कार 9000 नौ हजार रुपये व ट्राफी के हकदार बने। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी सिकसोड़ आशीष कंसारी ने कहा कि खेल में जीत हार लगी रहती है यह खेल का नियम ही है कि कोई एक टीम जीतेगी तो दूसरे को हार मिलेगी परन्तु इससे सीख भी मिलती है और अपनी कमियों को दूर कर अगली बार बेहतर किया जाय। जीवन भी खेलो की तरह है हर नाकामयाबी से सीख लेते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ा जाए। सफल आयोजन के लिए सभी को बहुत बहुत आभार आगे भी इस तरह के आयोजन हों यही कामना करते हैं। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि में जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, थाना प्रभारी सिकसोड़ आशीष कंसारी, सिकसोड़ सरपँच लच्छुराम गावड़े, सरपँच संघ अध्यक्ष सुखीराम उसेण्डी,भूतपूर्व सरपँच अनिल दर्रो, अधीक्षक श्यामलाल दुग्गा, ग्राम पटेल विजय कोमरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button