खेलछत्तीसगढ़

गुड़ाबेड़ा में छः दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनी विजेता।

गुड़ाबेड़ा में छः दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब बनी विजेता।

कोयलीबेड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोयलीबेड़ा अंचल के गुड़ाबेड़ा में छः दिवशीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आसपास व दूरदराज से भी टीमो ने हिस्सा लिया। छः दिनों तक चले इस रोमांचक प्रतियोगिता का समापन कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब के विजयी होने के साथ समाप्त हुआ। वहीं आयोजक टीम गुड़ाबेड़ा को दुसरे स्थान से ही सन्तोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में 30 टीमो ने हिस्सा लिया व अपनी खेल प्रतिभा का जौहर अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष रखा, सेमीफाइनल मुकाबले में कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने सबसे मजबूत मानी जा रही कानागॉव की टीम को हराया तो वहीं गुड़ाबेड़ा ने स्थानीय टीम को। 15000 हजार की इनामी राशि वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर बने फाइनल विजेता कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी देवेंद्र कर्ष(गोलू)।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे नोहर सिंग उसेण्डी(अध्यक्ष वनोपज सहकारी समिति), सनकु राम उसेण्डी (वार्ड प्रतिनिधि), गांव के पटेल गायता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सनकु उसेण्डी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है एक टीम विजयी तो दूसरी को हार निश्चित है यही खेल का नियम है परंतु अपनी हार से सिख लेते हुए कमियों को दूर कर एक नई बुलन्दी को प्राप्त किया जा सकता है। खेल में छल कभी नही करना चाहिए जो छल करेगा उसको अंत मे पश्चाताप करना ही पड़ता है, जीवन मे खेलों का बड़ा ही महत्व है खेल से ही शरीर स्वस्थ्य और तन्दरुस्त रहता है सभी को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। गुड़ाबेड़ा की पावन धरती पर आकर आप सभी ने अपने खेल कौशल दिखाए उसके लिए पूरे पँचायत के लोग आप सभी को साधुवाद देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button