छत्तीसगढ़

कोयलीबेड़ा लेम्पस में धान खरीदी की अब तक नही हो पाई है बोहनी। विलम्ब से हुए बारिष के चलते पिछड़ी कृषि कार्य।

कोयलीबेड़ा लेम्पस में धान खरीदी की अब तक नही हो पाई है बोहनी। विलम्ब से हुए बारिष के चलते पिछड़ी कृषि कार्य।

कोयलीबेड़ा। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में चुनावी वर्ष के बीच सत्ता हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल किसानों को लुभाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं और किसान हितैसी होने का दम्भ भर रहे हैं। ऐसे में किसान पशोपेश में हैं कि किसका भरोषा करें किसका नही। धान खरीदी को आज 15 दिन हो गए पर कई केंद्रों में अभी तक खरीदी में बोहनी तक नही हुई है। ऐसा ही केंद्र है कोयलीबेड़ा लैम्पस जहां पिछले साल 1299 किसान पंजीकृत थे जो इस साल बढ़कर 1341 हो गए हैं अर्थात 42 नए किसानों ने भी धान विक्रय को लेकर पंजीयन कराया है। धान खरीदी को लेकर किसानों और खरीदी टीम की आज बैठक हुई जिसमें आपसी सामंजस्य और तालमेल के साथ किसान हितों को ध्यान रखते हुए निर्बाध रूप से खरीदी कार्य सम्पन्न कराने हामी भरी गयी। कोयलीबेड़ा लैम्पस के प्रभारी प्रबंधक सुबरन नाग ने खरीदी नियमो की जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकृत कृषकों से बायोमेट्रिक (आधार) एथेन्टीकेशन के आधार पर होगा धान खरीदी। यदि किसान द्वारा स्वयं खरीदी केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सकता है तो उसके नामिनी द्वारा खरीदी केन्द्र में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक एथेन्टीकेशन के आधार पर धान विक्रय कर सकता है। यदि उपरोक्त पर भी धान विक्रय में कठिनाई आती है तो TRUSTED Person के द्वारा बायोमेट्रिक एथेन्टीकेशन कर धान विक्रय किया जा सकेगा। एक खरीदी केन्द्र में एक से अधिक TRUSTED Person हो सकते है, जो उस खरीदी केन्द्र में किसी भी लाभार्थी को उसके पात्रता अनुरूप धान विक्रय करने में सहायता कर सकते है। TRUSTED Person समिति का व्यक्ति नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारी खरीदी यथा सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खरीदी केन्द्र का नोडल अधिकारी आदि में से कोई एक TRUSTED Person हो सकता है। उपरोक्त शर्त सभी किसानों के लिए लागू होंगे। यदि किसी कारण वश किसान को अपना नॉमिनी एवं उसका आधार नम्बर परिवर्तन कराना हो तो उसकी अनुमति अनुविभागीय अधिकारी (एस.डी.एम.) / तहसीदार द्वारा किया जायेगा। शासन के नीति अनुसार सुखा स्वच्छ साफ सुथरा एफ ए क्यू क्वालिटी धान ही क्रय किया जायेगा | कृषकों से अनुरोध है कि धान साफ सुधरा खरीदी केंद्र में सुखाकर ही लायें ताकि किसान भाईयों को असुविधा न हो । धान लाने के पूर्व समिति में ऋण पुस्तिका लाकर टोकन कटवाना अनिवार्य है। धान उपर्जित आने पाले कठिनाईयों के लिए कॉल सेन्टर का नम्बर – 100-233-3663 है।सभी कृषकों को ऋण पुस्तिका एवं बारह अंको का सेविंग पास बुक लाना आवश्यक है। ऋण कृषकों के लिये लिंकिंग की सुविधा है। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किया जायेगा। किसान टोकन तुहर हाथ एप्प से घर बैठे आनलाईन टोकन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं उपस्थित किसानों ने खरीदी नियमों की जानकारी के लिए धन्यवाद दिया व कुछ दिनों बाद बिक्री के लिए केंद्र में धान लाने की बात कही, बारिष के देर से आने के चलते अधिकतर किसानों के फसल कुछ विलम्ब से होने की बात भी सामने आई।
उपस्थित कृषकों में लच्छुराम गोटा, रत्तीराम दुग्गा, फुलसिंग उसेण्डी, कांता प्रसाद, प्रसन्न सिंग,अल्दुराम नाग,महरु राम, राजू सलाम, विनोद साहू, अश्वन कत्लाम, बारसु हुपेंडी, फरसुराम, ललित आदि बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button