छत्तीसगढ़

1.75 लाख विद्यार्थियों ने अनिवार्य मतदान करने अपने माता-पिता को लिखी पाती.

1.75 लाख विद्यार्थियों ने अनिवार्य मतदान करने अपने माता-पिता को लिखी पाती
स्वस्थ लोकतंत्र की नींव मजबूत बनाने विद्यार्थियों ने किया अनुरोध
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 अक्टूबर 2023/मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों एवं कॉलेज में अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय हाई स्कूल भैंसाकन्हार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्डरीपानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोठा, विद्यालय गांधी विद्या मंदिर बांदे, प्राथमिक शाला बनसागर सहित जिले के समस्त विद्यालयों एवं कॉलेज के 1 लाख 75 हजार विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में  सभी छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर विधानसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुरोध पत्र में लिखा कि हमारा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है और मजबूत लोकतंत्र आप सबकी भागीदारी से ही साकार हो सकता है। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों से अनुरोध किया कि आगामी 07 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और स्वस्थ लोकतंत्र की नींव तैयार करने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button