छत्तीसगढ़

वरिष्ठ मतदाता श्री घसियाराम ने किया डाक मतपत्र से मतदान.

वरिष्ठ मतदाता श्री घसियाराम ने किया डाक मतपत्र से मतदान
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर 28 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की गई है। इसी क्रम में आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए, उनके घरों पर ही डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। जिले के वरिष्ठजन भी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे ही एक वरिष्ठ मतदाता जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोयलीबेड़ा इलाके के ग्राम मरकानार निवासी 88 वर्षीय श्री घसियाराम चक्रधारी हैं, जिन्होंने आज शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण घर पर ही डाक मत पत्र के माध्यम से अपना वोट देकर मतदाताओं के सामने एक मिसाल प्रस्तुत किया है। श्री घसियाराम ने बताया कि वयस्क होने के बाद से अब तक सभी निर्वाचन में मतदान करते आ रहे हैं तथा देश और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। श्री चक्रधारी ने विधानसभा आम निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता की अनिवार्य सहभागिता का संदेश भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button