छत्तीसगढ़

व्यय प्रेक्षक ने अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा के एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

व्यय प्रेक्षक ने अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा के एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सुशांत कुमार ने अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79 अंतर्गत अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट में संधारित पंजियों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोग के निर्देशानुसार पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ सभी वाहनों की सघन जांच हेतु कहा गया। मौके पर एसडीएम अंतागढ़ श्री विश्वास कुमार, लाइजनिंग ऑफिसर श्री बी. के. चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button