छत्तीसगढ़

आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाला शिक्षक निलंबित।

आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाला शिक्षक निलंबित
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन करने पर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माड़पखांजूर में पदस्थ शिक्षक श्री गोविंद राम नरवस को निलंबित किया गया है। इस संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। शिक्षक श्री नरवस द्वारा आचार संहिता प्रभावी रहने की अवधि में एक राजनैतिक दल का अधिकृत झंडा अपने दोपहिया वाहन में लगाकर चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हुए पदीय दायित्वों के विपरित कार्य किया। इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन करने पर यह कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button