जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी गठित विधानसभा आम निर्वाचन-2023
उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संहिता का उल्लंघन के विशिष्ट मामलों पर विचार करने के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी का गठन किया गया है।
जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी के संयोजक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक कांकेर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, पंखाजूर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद कांकेर, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री अंजोर सिंह पैकरा विधानसभा क्षेत्र-79 अंतागढ़ (अजजा), अनुविभगाय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रतीक जैन विधानसभा क्षेत्र-80 भानुप्रतापपुर (अजजा), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मनीष साहू विधानसभा क्षेत्र-81 कांकेर (अजजा) तथा विधानसभा क्षेत्र 79-अंतागढ़, 80-भानुप्रतापपुर, 81-कांकेर सहित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष और समस्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थीगणों को शामिल किया गया है।

