छत्तीसगढ़

नामांकन के दूसरे दिन 16 ने प्राप्त किए नामनिर्देशन पत्र, एक ने किया दाखिल।

नामांकन के दूसरे दिन 16 ने प्राप्त किए नामनिर्देशन पत्र, एक ने किया दाखिल
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम-निर्देशन पत्र 13 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया है, जो कि 20 अक्टूबर तक लिया जाएगा। आज तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 16 नाम-निर्देशन पत्र सम्भावित अभ्यर्थियों के द्वारा क्रय किए गए, जबकि अब तक एक सम्भावित अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल (जमा) किया है।
शनिवार एवं रविवार अवकाश के उपरांत आज पुनः नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया सुबह 11.00 से अपराह्न 3.00 बजे के बीच प्रारम्भ हो गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्रामा टेकाढोड़ा निवासी श्री गौतम उइके ने आज अपना नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया तथा उनके द्वारा आज ही प्रपत्र दाखिल भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 79 के लिए अंतागढ़ तहसील के ग्राम तुसकाल निवासी श्री संतुराम नुरूटी, पखांजूर तहसील के ग्राम घोटिया निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार दर्रो और ग्राम घोटूलबेड़ा (बोंदानार) निवासी श्री विक्रमदेव उसेण्डी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 के अंतर्गत कुल 08 संभावित अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया। इनमें भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम टेकाढोड़ा निवासी श्री गौतम उइके, तहसील चारामा के ग्राम कुर्रूटोला निवासी श्री राजेश्वर प्रसाद कांगे, दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम तरहल निवासी श्री लतीफ कुमार पिद्दा, ग्राम कर्रामाढ़ के श्री सेवालाल चिराम, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम परवी शिकारीपारा निवासी श्री सूरज मण्डावी, चारामा तहसील के ग्राम मरकाटोला निवासी श्री जालम सिंह जुर्री, ग्राम जवरतरा के श्री भोजराम मण्डावी तथा ग्राम तेलगरा (लखनपुरी) निवासी श्रीमती सावित्री मण्डावी ने आज नाम-निर्देशन पत्र क्रय किया।
इसी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 कांकेर के लिए ग्राम मुड़पाल दखनी निवासी श्री शंकर ध्रुवा, ग्राम कुरालठेमली (नरहरपुर) निवासी श्री हेमलाल मरकाम, ग्राम बेवरती निवासी श्री आशाराम नेताम, ग्राम मांडाभर्री (नरहरपुर) के श्री डायमंड नेताम और ग्राम कन्हनपुरी नरहरपुर निवासी नमिता नेताम ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि नामांकन के पहले दिन 13 अक्टूबर को 03 संभावित अभ्यर्थियों ने अपना नामनिर्देशन पत्र प्राप्त किया, जिनमें भानुप्रतापपुर के लिए दो और कांकेर सीट के लिए एक अभ्यर्थी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button