छत्तीसगढ़

व्यय प्रेक्षक ने लिया व्यय अनुवीक्षण एवं वीडियो निगरानी और मीडिया अनुवीक्षण अधिकारियों का बैठक

व्यय प्रेक्षक ने लिया व्यय अनुवीक्षण एवं वीडियो निगरानी और मीडिया अनुवीक्षण अधिकारियों का बैठक

निर्वाचन अधिकारी अपने अधिकार का मानवता दृष्टि से व्यवहार करें- सुवेनदास गुप्ता

नारायणपुर:-/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान नारायणपुर व्यय प्रेक्षक श्री सुवेन दास गुप्ता ने शनिवार को व्यय अनुवीक्षण और मीडिया अनुवीक्षण, एसएसटी वीएसटी के अधिकारियों का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान इन कक्षों में पहुंचकर व्यय अनुवीक्षण और मीडिया अनुवीक्षण का कार्य के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली ।
उन्होंने इसके साथ ही सभाकक्ष में उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, विडियो अवलोकन दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सदस्यों की बैठक में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों के व्यय की सीमा निर्धारित की गई है तथा इन सभी दलों और समितियों के समन्वित कार्य, प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आयकर विभाग, आबकारी विभाग, बैंक और पुलिस बल के जवानों के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बैंक में एक लाख से अधिक से प्रत्येक लेन-देन की जानकारी प्रदान करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
श्री गुप्ता ने कहा कि मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति सभी अखबार, टेलीविजन चैनल के साथ ही स्थानीय केबल टीवी, सिनेमा हाल व अखबारों के साथ बांटे जाने वाले पाम्पलेटों पर भी नजर रखा जाएगा । उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री तथा नगद राशि वितरण की निगरानी के लिए वीडियो टीम के उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
श्री गुप्ता ने कहा कि निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे जनता को उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की आम जनता निर्वाचन में व्यय संबंधी शिकायत उनके मोबाईल नंबर- 75870-16480 पर किसी भी समय कर सकती है। इसके साथ ही नारायणपुर विश्राम गृह कक्ष क्रमांक-02 में उनके निवास सह कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है। उनके द्वारा उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, मीडिया निगरानी दल, मीडिया अनुवीक्षण समिति से प्रभावी कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव , नारायणपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुर्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मंडावी, एमसीएमसी के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार वैद्य, ईईएम नोडल अधिकारी डॉ सुमित कुमार गर्ग, ईआरवीएच के नोडल अधिकारी अभयजीत मंडावी, जिला कोषालय अधिकारी हरीश कुमार साहू सहित विभिन्न दलों और समितियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button