व्यय प्रेक्षक ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण पंजियों का निरीक्षण कर आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने कहा।


कांकेर / विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की अधिसूचना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए गए व्यय पर निगरानी रखने के लिए आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिले के नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री संजय कुमार साहू (भारतीय राजस्व सेवा-2023) जिले में आज व्यय प्रेक्षक श्री साहू जिले के भानुप्रतापपुर एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान वे चारामा अनुभाग में आकस्मिक निरीक्षण करने चेक पोस्ट पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने संधारित पंजियों का निरीक्षण किया तथा चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह आज दोपहर को व्यय प्रेक्षक श्री साहू जिले के सुरही चेक पोस्ट, दुधावा तथा चारामा चेक पोस्ट पर औचक निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्कता व सजगता के साथ ड्यूटी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान उनके साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी श्री दिव्यांग पटेल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

