छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

सेजेस पटौद में कबाड़ से जुगाड प्रदर्शनी का आयोजन।

सेजेस पटौद में कबाड़ से जुगाड प्रदर्शनी का आयोजन

कांकेर –विद्यार्थियों में कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से विषय वस्तु से जुड़ने के लिए स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय आधारित कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता श्रद्धा पवन सेन ने बताया कि अध्यापन विषय के विषय वस्तु को समझने के लिए विषय आधारित प्रदर्शनी का आयोजन कर छात्र छात्राओं को मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुवन जैन जिला शिक्षा अधिकारी, विशेष अतिथि पवन कुमार सेन जिला विज्ञान नोडल अधिकारी, अध्यक्षता प्राचार्य डीएस निषाद ने की। नंद अटभैया, नितेश उपाध्याय संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शित विषय आधारित मॉडल का निरक्षण किया। प्रदर्शनी में सेजेस पटौद के हाई स्कूल हायर सेकेंडरी सहित माध्यमिक शाला पटौद, प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा भी मॉडल का प्रदर्शन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि छोटे छोटे प्रदर्शन से बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता हैं। बच्चे अपने विषय को बेहतर समझ पाते है। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का विकास होता हैं। जिला विज्ञान नोडल अधिकारी पवन सेन ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को विभिन्न वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत होने, अवधारणाओं को समझ पाने में सक्षम होते हैं। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button