छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम कोयलीबेड़ा में हुई आवश्यक बैठक।

स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम कोयलीबेड़ा में हुई आवश्यक बैठक।

कोयलीबेड़ा। स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम कोयलीबेड़ा में शाला प्रबंधन समिति व शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। कोयलीबेड़ा अंचल में अंग्रेजी माध्यम की यह पहली स्कूल है जहां क्षेत्र के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य जी आर गढ़िया ने बताया कि वर्तमान में कोयलीबेड़ा सेजेस में 210 बच्चे अध्ययनरत हैं और कक्षा 7 वी तक कि पढ़ाई कराई जा रही है जो साल दर दर आगे बढ़ते जाएगा। शिक्षकों की भी पर्याप्त जॉइनिंग हो चुकी है और शाला नियमित रुप से संचालित हो रही है। मध्यान्ह भोजन भी नियमित रूप से संचालित है और सभी पालकों से अनुरोध है कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और प्रयास करें कि छोटे बच्चों को पालक स्वयं स्कूल तक छोड़ें और दूर दराज से आने वाले पालक खासकर ध्यान रखें कि नदी नालों को पार कर आते हैं वे सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सन्तोष देहारी ने बैठक के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शाला संचालन में समिति ,पालकों और शिक्षकों के आपसी सामंजस्य से बच्चों की पढ़ाई स्तर को निश्चित ही सुधारा और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। कोशिश हो कि बच्चों को रुचिकर ढंग से पढ़ाया जाय, क्षेत्र के सभी बच्चे हिन्दी माध्यम से आये हैं ऐसे में कुछ दिक्कते आ सकती है पर समय के साथ बच्चे अंग्रेजी माध्यम में ढलेंगे और पढ़ाई में भी अच्छा रिजल्ट लाएंगे।

बैठक के दौरान पालकों को तिमाही परीक्षा, गृहकार्य, समय पर स्कूल पहुंचने व घरों में भी पालकों द्वारा गृहकार्य में सहायता करने की बात बताई गई।

बैठक के दौरान प्रभारी प्राचार्य जी आर गढ़िया, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सन्तोष देहारी, उपाध्यक्ष ललित नाग, सन्तोषी शांडिल्य, पवन वड्डे, अजय साहू, हरि निषाद व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button