छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण.

रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

न्यायधीशों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों की ली बैठक
रायपुर,
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय राजनांदगांव के सभी न्यायालयीन कक्ष, विभिन्न अनुभागों, अधिवक्ता कक्ष, न्यायालय परिसर स्थित पार्किंग, गार्डन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीआर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला न्यायालय की अधोसंरचना, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही जिला न्यायालय परिसर स्थित प्राथमिक उपचार कक्ष में जीवन रक्षक दवाईयां एवं उपचार हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने सभी न्यायधीशों एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ बैठक ली। उन्होंने अधिवक्ता संघ की बैठक में न्यायदान के लिए सदस्यों से बेहतर सहभागिता की अपेक्षा की। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एमवीएलएन सुब्रह्मण्यम, प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आरएस नेगी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button