राजापारा में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम और निकाली गई जागरूकता अभियान।

राजापारा में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम और निकाली गई जागरूकता अभियान

कांकेर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला राजापारा कांकेर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा विद्यालय से रैली निकालकर पूरे वार्ड में भ्रमण किया। जिसमें वार्ड के प्रत्येक घर से माता बहनों ने रैली का स्वागत एवं रैली में कलश का पूजा करते हुए अपने घर से कलश में मिट्टी इकठ्ठा किया गया। रैली भारत माता की जयकारे के साथ वार्ड में भ्रमण कराया गया जिसमें प्रत्येक घर से माता बहनें रैली के साथ जुड़ते चले गयें जिससे रैली विशाल जन समुदाय के साथ वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ने पालकों और बच्चों को जागरूक करते हुए देश की महत्ता का वर्णन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक गिरीश सिंग, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक अनिता देहारी, संकुल समन्वयक रोमन जैन, शाला के शिक्षक पी.कीरण राव, शोभा गुप्ता, दुर्गा वर्मा, राजेश ठाकुर, टीनू चंदवानी, प्रिया विनोद, सहित वार्ड के नागरिकों एवं पालकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

